नगर सैनिक भर्ती का अंतिम अवसर

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में 16 सितंबर से नगर सैनिक भर्ती प्रक्रिया जारी है। सरगुजा संभाग नगर सेना भर्ती समिति के अध्यक्ष संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने बताया कि 16 से 22 सितंबर तक महिला व 23 से 27 सितंबर तक पुरुष अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा संचालित हो रहे हैं। 16 सितंबर को बारिश के कारण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा संचालित नहीं हुई वे सभी महिला अभ्यर्थी एवं ऐसे महिला अभ्यर्थी जो हॉस्टल ड्यूटी हेतु संभाग के किसी भी जिले से आवेदन किये हों या जनरल ड्यूटी हेतु सरगुजा एवं एमसीबी मिलाकर कोरिया जिले से आवेदन किये हैं और शारीरिक दक्षता परीक्षा में दिनांक 16 से 22 सितंबर तक सम्मिलित नहीं हुए हैं, वे समस्त महिला अभ्यर्थी 28 सितंबर को प्रातः 7 बजे प्रवेश पत्र एवं उसमें अंकित समस्त आवश्यक मूल दस्तावेज के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु अनिवार्य रूप से पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में उपस्थित होवें। 28 सितंबर को अनुपस्थित रहने पर पुनः अवसर प्रदान नहीं किया जावेगा।


23 से 27 सितंबर तक पुरुष अभ्यर्थियों हेतु संचालित कौशल परीक्षा में 26 सितंबर को बारिश के कारण अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के पश्चात शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्ण नहीं कराई जा सकी यह सभी अभ्यर्थी 29 सितंबर को अपने प्रवेश पत्र जिसमें दस्तावेज सत्यापन के ओके का सील लगा हुआ है लेकर आएंगे, इन्हें पुनः मूल दस्तावेज लाने की आवश्यकता नहीं होगी एवं 23 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा से अनुपस्थित रहे सरगुजा एवं एमसीबी मिलाकर कोरिया जिला के पुरुष अभ्यर्थी 29 सितंबर को सुबह 7 बजे प्रवेश पत्र एवं उसमें अंकित समस्त मूल दस्तावेज के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें, 29 सितंबर को अनुपस्थित रहने पर दोबारा अवसर प्रदान नहीं किया जावेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours