कलेक्टर के कडाई के बाद 12 स्थानो पर विभाग ने ठोका जुर्माना

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कलेक्टर कोरिया चन्दन त्रिपाठी के कडाई के बाद हरकत में आये विभाग ने कोरिया जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशे के व्यापार पर कार्रवाई की गई। जिला स्तरीय एनसीओआरडी टीम ने छिंदडांड, स्कूलपारा, महलपारा, ओडगी नाका और रामपुर स्थित स्कूलों और कॉलेजों के आसपास की दुकानों की जांच की।

जिसमें कोटपा एक्ट 2003 के तहत सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बेचने के मामले में 12 पान गुमटियों और ठेलों से 2400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू और सिगरेट न बेचने से संबंधित पोस्टर ठेलों और गुमटियों में लगवाए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत बैकुंठपुर के शासकीय स्कूलों को धूम्रपान मुक्त क्षेत्र घोषित करने के निर्देश दिए गए और जागरूकता अभियान चलाया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours