कहा घटनाओ की पुनवृत्ति न हो और अस्पताल में अनुशासन बना रहे
बैकुंठपुर।
जिला अस्पताल बैकुंठपुर में लापरवाही से बच्चों की मौत एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार तथा झुठे केस में फसाने की धमकी व कागज बनाने के एवंज में पैसी की मांग करने के संबंध में नेता प्रतिपक्ष नपा बैकुंठपुर के अन्नपूर्णा सिंह ने कोरिया कलेक्टर से शिकायत पत्र में कहा कि उचित कार्यवाही मांग किया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि 22 सितम्बर को चंद्रिका प्रसाद पिता मुनेन्द्र प्रसाद जाति बरगाह आयु 26 वर्ष निवासी सरगंवा उदयपुर जिला सरगुजा की मृत्यु जिला अस्पताल बैकुंठपुर में इलाज के दौरान हो गयी। उन्होने कहा कि मरिज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद परिजनों द्वारा नर्स को कई बार निवेदन करने पर वह लापरवाही पूर्वक गैस का इंजेक्शन लगा दी । जिसके बाद मरिज चंद्रिका प्रसाद की तुरंत मृत्यु हो गयी।
मृत्यु के उपरांत मृतक के परिजनों के द्वारा मृतक का शव ले जाने हेतु कागज बनाने के लिए नर्स अभिया खलखो से बात किया गया । नर्स के द्धारा उसके परिजनों से पैसो की मांग करने लगी । परिजनो द्वारा पैसा देने से मना किया गया तो वह मृतक के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगी। इलाज के दौरान भी नर्स के द्वारा मृतक के परिजनो से अभद्र व्यवहार किया जा रहा था।
नेताप्रतिपक्ष ने कहा उनको जानकारी मिलने पर नर्स से फोन पर बात करने पर तो उसने मेरे साथ भी दुर्व्यवहार किया । इस पर नेता प्रतिपक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे तो वहां भी नर्स के द्वारा उनका फोटो खीचकर और अपमानजनक तरीके से व्यवहार किया गया। इस गंभीर घटना की उचित जांच करवाकर दोषियों कठोर कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओ की पुनवृत्ति न हो और अस्पताल प्रशासन में अनुशासन बना रहे।

+ There are no comments
Add yours