साफ सफाई पर उदासीन नगर पालिका पर भडकी लालमूनि यादव

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कोरिया जिले के नगरपालिका शिवपुर चरचा में साफ सफाई न होने व वार्डो में फैले कचरे पर भडकी पूर्व नपाध्यक्ष लालमूनि यादव ने कहा कि शिवपुर चरचा के वार्ड में कचरा उठाने का कार्य बंद पड़ा है कचरा उठाया नहीं जा रहा है जिसके चलते वार्ड में काफी गंदगी फैली हुई है ये 15 दिनों का कचरा है 15 दिवस से कचरा वार्डाे का नहीं उठाया जा रहा है जिसके चलते वार्ड वासियों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होने कहा कि प्रमुख त्योहार दुर्गा पूजा में भी शहर की साफ-सफाई नहीं की जा रही है। नगर पालिका सफाई के प्रति उदासीन है। यही वजह है कि शहर के चौक चौराहों और गली मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नवरात्री शुरु होने में मात्र कुछ दिन रहे गये हैं। लेकिन गली-मुहल्लो से लेकर नालो तक की भी सफाई नहीं की गई है। लगता है नगर पालिका के उदासीन रवैये के कारण पूजा कमेटी मंदिर व पूजा पंडालों के इर्द-गिर्द की सफाई स्वय करनी पडेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours