बैकुंठपुर।
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोयायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा विष्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल बैकुंठपुर में स्वास्थ्य षिक्षा का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम यूज हार्ट फार एक्षन जिसका तात्पर्य है कि हमे अपने दिल की सुननी चाहिये । दिल को जानने का अर्थ यह है कि अगर कोई हार्ट अटैक या आपको किसी तरह की दिक्कत हो रही है तो इन छोटे-छोटे संकेत को पहचाने, अपने दिल को जाने क्योंकि दिल जब किसी भी खतरे में होता है तो वह अपने तरफ से पूरी कोषिष करता है कि अपनी जान बच जाए और वह संकेत देता है। इसलिए इस साल इस खास थीम को शामिल किया गया है कि दिल को जाने, आपको जानना बेहद जरूरी है कि आपका दिल हेल्दी है या नहीं। विष्व हृदय दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण है लोगों की लाईफ स्टाईल, हेल्दी डाइट, धुम्रपान को लेकर जागरूक करना। वही ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना कि धुम्रपान शरीर के लिए ठीक नहीं है। स्ट्रेस, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल डायबिटीज किस तरह धीरे-धीरे दिल को बीमार कर देते है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन असोसिस्टेंट प्रोफेसर सुप्रिया तिवारी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर संगीता चिकनजुरी के द्वारा प्राचार्य डॉ. अंजना सेमुएल के मार्गदर्षन में किया गया।

+ There are no comments
Add yours