चाक़ूबाज को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

चाक़ूबाजी कर युवक को घायल करने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । मामले में मिली जानकारी के अनुसार बुद्धवार 02 अक्टूबर को राजकुमार पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी तेंदुआ, थाना पटना, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात लगभग 08.30 बजे, वह राधेश्याम गुरुजी को चिल्ला कर बुला रहा था, तभी आरोपी संजय पनिका अपने घर के बाहर आया और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगा। आरोपी ने कहा कि वह प्रार्थी को जान से मार देगा और फिर अपने घर के अंदर जाकर चाकू लेकर वापस आया। आरोपी ने हत्या करने की नीयत से प्रार्थी पर चार बार बाईं पसली में और एक बार दाहिनी छाती पर जोर से चाकू से वार किया, जिससे पीठ और गर्दन पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना पटना ने धारा 296, 351(2), 109 भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
थाना प्रभारी पटना ने एक टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए ग्राम तेंदुआ के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने वहां आरोपी की तलाश की और घेराबंदी कर उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours