बैकुंठपुर।
एक ओर देश भर में दूर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति भाव में लोग डूबू हुए है। वही पर देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिए गए एक विवादित बयान पर घमासान मच गया है। एक ओर सनातनधर्मी उनके बयान की कडी आलोचना करते हुए नाराजगी जताई है। वही पर बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राम भगवान को कालपनिक बताने वाली कांग्रेस व उसके सर्वोच्च नेता राहुल गांधी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को नाच-गाना बता रहे हैं। 500 वर्षो की लम्बी प्रतिक्षा के बाद संसार भर के सनातनियो के भाव को आहत करने के लिए लोग राहुल को कभी माफ नहीं करेगें।

+ There are no comments
Add yours