10 दिनो के बाद गुलाबी ठंड
बैकुंठपुर।
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र सोनहत बैकुंठपुर सहित कुछ इलाको में हल्की बारिश हुई है। जबकि मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वही कुछ स्थानो पर हल्की अंधड़ चलने की भी संभावना है।
लोगो को विगत दिनो मे उमस और गर्मी से थोडा राहत मिली । इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि विभाग ने अब तक मानसून की वापस की घोषणा अब तक नही की है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी अगले 5 से 6 दिनों के दौरान वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई जा रही हैं।
10 दिनो के बाद गुलाबी ठंड
हवा में लगातार आ रही नमी और बादल का दायरा कम होने के कारण तापमान में कमी हो रही है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में कमी का दौर जारी रहेगा। बैकुंठपुर में आने वाले सप्ताह में दिन का तापमान 32 और रात का 18 तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

+ There are no comments
Add yours