मनसुख धान खरीदी केंद्र का विधायक ने किया शुभारंभ

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर विधानसभा के ग्राम मनसुख में नए धान खरीदी केन्द्र की स्वीकृति विधायक भइयालाल राजवाडे की अनुशंसा से मिली है। इस नए केंद्र में 15 अक्टूबर से खरीदी शुरू होगी। इससे पहले विधायक श्री राजवाडे ने वहां नए केंद्र का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि यह धान खरीदी केन्द्र ग्राम मनसुख की बहुत पुरानी मांग थी वह आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। धान खरीदी के साथ खाद का वितरण भी सोसायटी से होगा शेड निर्माण । धान खरीदी केन्द्र से यहा के 12 गांव के ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रुगोपाल राजवाड़े, जनपद सदस्य रामचन्द्र-राजवाड़े, सुनीता-चेरवा, सरपंच अरविंद सिंह, सुखलाल सिंह, धनेश्वरी सिंह, जयकरण सिंह, सुखदेव सिंह, मुन्ना लाल, संत कुमार यादव, लल्ला बाबू, राकेश खाखा, चन्द्रशेखर सिंह, हरि प्रसाद, पवन कुमार, संजय ठाकुर, सकत्तर सिंह, महेंद्र पैकरा, जगदीश जायसवाल, तरुण पैकरा, प्रताप सिंह, अखिलेश राजवाड़े, शिव कुमार राजवाड़े, सत्यम कुमार मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours