हरियाणा में जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व का कमाल- भइयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

देश के दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनावों की मतगणना के बाद 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में भाजपा बहुमत के आंकड़ों पार करने पर छत्तीसगढ के पूर्वमंत्री बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता की जिस तरीके से सेवा की है, उसी का परिणाम है कि जनता ने लगातार तीसरी बार पार्टी को सरकार बनाने का अवसर दिया है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा के लोगों को इसके लिए बहुत बधाई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours