अलसुबह दो दर्जन वाहनो में तोडफोड, तीन युवक वारदात को अंजाम देते सीसीटीवी में हुए कैद

Estimated read time 0 min read

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पुलिस को लिखा पत्र….जनता और व्यापारियो में भय

बैकुंठपुर।

देश भर में चल रहा खुरापात अब छत्तीसगढ के कोरिया जिला मुख्यालय में भी नजर आया। चरचा समेत बैकुंठपुर शहर के करिब 4 किलो मीटर परिक्षेत्र में सोमवार की अलसुबह शहर के तलवापारा, खुटनपारा, फव्वारा चौक व गढेलपारा में अज्ञात बाइक सवारों ने सड़क पर मकानों के आगे खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की घटना को अंजाम दिया है, जो मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

बैकुंठपुर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष साहू के घर के सामने खडे उनके वाहन को भी इन असामाजिक तत्वो द्धारा शिकार बनाया गया। इस सबंध में सुभाष साहू ने बताया कि घटना सुबह 4.30 बजे की आसपास की है। बाइक सवार 3 लोग जिनकी उम्र 25 वर्ष के आसपास नजर आ रही है सीसीटीवी कैमरे में घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होने बताया कि ये लोग उनके मकान के बाहर खड़ी गाडी के पास बाइक रोककर आये और पत्थर उठाकर गाडी का शीशे तोड़कर भाग निकलें।

लोगों को सुबह लगी मामले की भनक

बताया जा रहा है कि लगभग 30 गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने अपनी गाड़ी संभाली, तब घटना की जानकारी मिली। एक के बाद एक सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी मिलती गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द से जल्द जांच करके सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न घटने पाए। वारदात को सुनियोजित बताया रहा है।

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने एसपी को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बैकुंठपुर इकाई द्वारा एसपी कोरिया को पत्र लिखकर बैकुंठपुर शहर के सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोडे जाने के संबंध में पत्र लिखकर मांग किया है कि शहर में हो रही घटनाओं से व्यवसायी भयग्रस्त है इस अप्रिय घटना के बाद छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज घटना की घोर निंदा करता है चेम्बर प्रशासन से या मांग करता है कि उक्त कृत में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए । जिससे व्यापारियों एवं आम जनता के मन में व्याप्त भय समाप्त हो सके एवं व्यापारी निर्भीक होकर कार्य कर सके । चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा है कि शहर की चौक चौराहा सहित अन्य मार्गों पर पुलिस की गस्ती बढ़ाई जाए ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours