कांग्रेस बोली इस्तीफा दो सरकार……कानून-व्यवस्था ध्वस्त…..हो रही हत्या, बलात्कार…अपराधी निरंकुश

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ समेत पुरे सरगुजा संभाग में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पडोसी जिले सूरजपुर जिले में बलात्कार, हत्या के बाद युवती का सामूहिक बलात्कार के बाद कांग्रेस सत्तारुढ दल भाजपा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रही है। कांग्रेस कहना है कि, राज्य में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश की राजधानी में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब भयावह हत्या की एक-दो घटनाएं न होती हो। और यही हाल अब पूरे प्रदेश का होता जा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेसी नेताओ ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा

सूरजपुर में हुई घटना बेहद निंदनीय है आअपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि, सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस वालो पर गाडी चढा दे रहे हैं पुलिस वाले पर खौलता तेल डाल दे रहे हैं। संभाग में ही एक युवती का सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अपराधी आज बेलगाम हैं यही कारण है कि नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है।

योगेश शुक्ला – पीसीसी सदस्य, कांग्रेस

हो रहे घृणित अपराध, साय सत्ता छोडें

मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गई है। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ और सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। वही पर सरगुजा संभाग में जिस प्रकार से अपराध हो रहा है। उससे अब इंसान कही भी सुरक्षित नजर नही आ रहा है। अब भाजपा की साय सरकार को सत्ता छोड देनी चाहिए। सरकार उनसे अब नही चल पा रही है।

मुख्तार अहमद – वरिष्ठ, कांग्रेसी नेता

भाजपा सरकार में रहने का नैतिक अधिकार खो नही

भाजपा की साय सरकार के 10 महीने में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई। विगत महिने में एसपी-कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गई। दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गई। गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो गई। सूरजपुर की घटना अब बचा ही क्या है। भाजपा सरकार में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।

प्रदीप गुप्ता – जिलाध्यक्ष,, कोरिया कांग्रेस

10 महीने में प्रदेश में 600 से अधिक हत्याएं

बीते 10 महीने में प्रदेश में 600 से अधिक हत्याएं हुई है। 3094 से अधिक महिला अनाचार की घटनाएं हुई है। गोलीकांड हो गया। लूट, चाकूबाजी और चौन स्नेचिंग अब प्रदेश की पहचान बन गई है। राह चलते आम आदमी को चाकू मारा जाता है। गुंडे अपराधी भी बेलगाम हो गए हैं। इसलिए अब भाजपा को शासन करने का कोई अधिकार नही रह गया है।

अशोक जायसवाल – कोषाध्य, कोरिया कांग्रेस

महिला छोडिए पुरुष भी सुरक्षित नही

प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गई। सूरजपुर में मा बेटी के साथ जो हुआ वह एक महिला होने के नाते मैं बोल भी नही पा रही हॅू। इससे पूर्व भी पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी और मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनाए बढ़ गई। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। आज महिला छोडिए पुरुष भी प्रदेश में सुरक्षित नही रह गया है।

लालमूनि यादव – पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुर-चरचा

महिलाए अब अपने घर में सुरक्षित नही

2018 के पहले भी भाजपा की रमन सरकार में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं में अराजकता का माहौल था। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, मानव तस्करों का बोलबाला था। आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिस बेलगाम हो चुकी है कांग्रेस सरकार में जो मजबूत कानून व्यवस्था थी, उसे भाजपा ने 10 महीने में ही साय सरकार ने पलीता लगा दिया है। महिलाए अब अपने घर में सुरक्षित नही रह गई हैं।

अन्नपूर्णा सिंह – नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका बैकुंठपुर

विष्णु देव साय दें इस्तीफा

इस सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है. इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। विष्णु देव साय दें इस्तीफा दें। जिस तरह की घटना पूरे प्रदेश समेत सरगुजा संभाग में हो रही है वो निंदनीय है। सरकार का इकबाल खत्म हो गया है प्रदेश के मुखिया को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए ।

अजय ंिसह- ब्लाक अध्यक्ष, बैकुठंपुर कांग्रेस

सीएम और गृहमंत्री को अपने पद छोडें

लगातार भाजपा सरकार लोगो की सुरक्षा में इस तरह की चूक कर रही है और खुफिया विभाग का फेल हो गई है इससे कई सवाल खड़े हो गये है। सरकार के पास खुफिया एजेंसी है खुफिया एजेंसी भी घटना को नहीं भांप सक रही है। छत्तीसगढ़ को शांत प्रदेश माना जाता है यहां इस तरह की घटना होना अपने आप में शर्मनाक है सीएम और गृहमंत्री को अपने पद पर बने रहना शोभा नहीं देता।

आशीष यादव – उपाध्यक्ष, नगर पालिका बैकुंठपुर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours