कोरिया में विगत सप्ताह से ग्रामिण एवं शहरी क्षेत्रो में किया जा रहा पथ संचलन
बैकुंठपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के अवसर पर कोरिया जिले में पथ संचलन का आयोजन हुआ। प्रत्येक संचलन में करीब 150 से 500 स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। वहीं, घोष (आरएसएस का बैंड) की स्वर लहरियों ने शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित किया। इससे पूर्व मोहल्ला विकास समितियों और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वयंसेवकों के पथ संचलन का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सवों में से एक विजयादशमी को संघ अपने स्थापना दिवस के रूप में भी मनाता है।

विदित हो कि गित एक सप्ताह से जिला मुख्यालय बैकुंठपुर समेत अन्य हिस्सो में स्वयंसेवको द्धारा पथ संचलन किया जा रहा है। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए देश में एकता और अखंडता का संदेश देते दिखे। इससे पहले स्वयंसेवकों ने वर्ष भर चलने वाले शारीरिक कार्यक्रम दंड, योग, सूर्य नमस्कार, नियुद्ध और घोष का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रमों में संघ से जुड़े वरिष्ठ प्रचारक और कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में आतंकवाद, उग्रवाद समेत अन्य देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए समाज को हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया। साथ ही शस्त्र पूजन का महत्व भी बताया।


+ There are no comments
Add yours