रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन महेन्द्र बेध तो वाइस चेयरमैन बनी गीता राजवाड़े

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक में कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में की गई। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें कलेक्टर की अध्यक्षता में 2024-27 के लिए राज्य प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस बैठक में जिले के पैटर्न, वाइस पैटर्न और अजीवन सदस्यों की उपस्थिति रही।

बैठक में सर्वसम्मति से चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष, सदस्य एवं चाटर्ड एकाउंटेड चुने गए। महेन्द्र वैध को चेयरमैन, गीता राजवाड़े वाइस चेयरमैन, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष व चाटर्ड एकाउंट के रूप में प्रशांत गुप्ता को सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने चुने जाने की सहमति दी। प्रबंध समिति का चयन तीन वर्षों के लिए किया गया है।

इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी निर्वाचित/मनोनीत प्रतिनिधियों व सदस्यों को फूल माला देकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि अब जिले से अधिक संख्या में सदस्य बनाएं ताकि इस रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें। सदस्यता अभियान के अंतर्गत पैटर्न, वाइस पैटर्न और अजीवन सदस्य बनाए गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours