बैकुंठपुर।
भाजपा की विष्णु देव साय सरकार के सुशासन के प्रयासों को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक कार्य दिवस पर समय पर आफिस आये किन्तु कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कार्यालय सहायक संचालक मछली पालन के कार्यालय 10, 11 से 12 बजे तक का समय छोडिए दोपहर 01 बजे तक कर्मचारी अपने टेबल से गायब रहते हैं। इस सबंध में जब विभाग के सहायक संचालक एस एम द्धिवेदी से पूछा गया तो उका कहना था कि विभाग के इस कार्यालय में 06 लोग पदस्त हैं जबकि साहब और आपरेटर को छोड बाकी सब आफिस से गायब मिलें। जबकि लोगो का कहना है कि साहब भी अक्सर गायब ही रहते हैं जिसका अनुशरण विभाग के अन्यकर्मी करते हैं। यही कारण है कि अपना दुखड़ा रोने आई जनता परेशान होकर शासन-प्रशासन को कोसते हुए इधर-उधर भटकती रहती है। गुरुवार को भी यही हाल मिला। कर्मचारी तो निजी काम और मीटिग के नाम पर गायब थे ।


+ There are no comments
Add yours