बीएससी नर्सिंग प्रवेश का अंतिम अवसर, डीएमई ने बढाई 20 अक्टूबर ऑनलाइन आवेदन की तिथि

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में संचालित न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग द्वारा बीएससी नर्सिेग कोर्स हेतु पात्र उम्मीदवारों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रांरभ की जाऐगी। संचालनालय चिकित्सा षिक्षा (डीएमई) के द्धारा नया ऑनलाइन आवेदन की तिथी 20 अक्टूबर तक की गई है। वर्तमान में हायर सेकेण्डरी षिक्षा उपरांत बायोलॉजी संकाय के विद्यार्थियों हेतु 04 वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स किया जा सकता है। बीएससी नर्सिंग हेतु बायोलॉजी संकाय विषय अनिवार्य है। शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्ग को प्रवेष हेतु 12वीं के प्राप्तांक में छूट प्रदान है। नर्सिंग कोर्स हेतु आयु 17 वर्ष से 35 वर्ष होना अनिवार्य है।

बैकुंठपुर में संस्था न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में 04 वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स संचालित हैं। जोकि इंडियन नर्सिंग काउंसिल दिल्ली, छ0ग0 शासन, नर्सो के पंजीयन हेतु स्टेट नर्सिंग काउंसिल रायपुर एवं आयुष विष्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। प्रषिक्षण हेतु अधिकृत संस्थान शासकीय जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर, एस.ई.सी.एल. रीजनल हॉस्पिटल चरचा कॉलरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना एवं अधिनस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान, रांची है।

नियम एंव मापदंड अनुसार नर्सिंग संस्थान में षिक्षण हेतु आवष्यक सुविधा-अधोसंरचना मानव संसाधन, लैब-नर्सिंग फाउंडेषन, कम्युनिटी, मिडवाईफरी व गायनेकोलॉजी, न्युट्रीषन, प्री क्लीनिकल साइंस, आडियो-विज्युअल एड्स तथा कम्प्युटर लैब, लाइब्रेरी, परिवहन सुविधा हेतु बस एंव छात्रावास उपलब्ध है। जहंा बच्चों के पढ़ने, रहने, आराम करने व खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। कैंटीन सुविधा, वार्डन, कॉलेज व हॉस्टल में पेयजल हेतु फिल्टर की सुविधा इत्यादि उपलब्ध है। नर्सिंग की पढ़ाई के लिए कॉलेज में छात्र-छात्राओं हेतु अनुभवी प्रषिक्षक भी है। समस्त विषय हेतु अलग-अलग विभाग उपलब्ध है। संस्था में बच्चांे के पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, संगीत व अन्य गतिविधियां भी कराई जाती है। शासन के नियमानुसार नर्सिंग पाठ्यक्रम में अध्यनरत छात्र-छात्राओं हेतु स्कॉलरषीप की सुविधा उपलब्ध है। कोरिया जिले में नर्सिंग कोर्स हेतु न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एक बेहतर विकल्प है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours