किसान कांग्रेस के बहकावे में नही आने वाले-भइयालाल……..धान खरीदी की तारिख को लेकर कांग्रेस के बातो का दिया जवाब

Estimated read time 1 min read

किसान कांग्रेस के बहकावे में नही आने वाले-भइयालाल

धान खरीदी की तारिख को लेकर कांग्रेस के बातो का दिया जवाब

बैकुंठपुर।

प्रदेश में फिर धान और किसान पर राजनीति शुरू हो गई है। धान खरीदी का सीजन आते ही एक बार फिर सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई है। कांग्रेस के बहकावे में किसानो को न आने की बात कहते हुए पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने कहा कि इस बार प्रदेश में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने वाली है। कांग्रेस की ओर से लगातार ये मांग की जा रही है कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू होनी चाहिए। इस पर उन्होने कहा कि 1 नवंबर तक धान गीला रहता है ऐसे में सरकार 15 नवंबर से धान की खरीदी करेगी। और किसानों को धान सुखाना पड़ता है। ऐसे में 15 नवंबर से धान खरीदी किए जाने पर किसानों का धान तैयार हो जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने इस बार करीब 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य और अनुमान रखा गया है। प्रदेश में 2058 कॉपरेटिव सोसाइटी और 2739 धान उपार्जन केन्द्र इस बार हैं, इससे धान खरीदी की प्रक्रिया में तेजी आएगी। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए कई तरह की सुविधाओं का इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बैठक, पेयजल समेत कई तरह की सुविधाएं इसमें शामिल हैं।

.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours