बैकुंठपुर।
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कृषि विभाग आफिस के सामने फूल दूकान में काम करने वाला नाबालिक 17 वर्षीय युवक को करंट लगने से उसे गंभीर अवस्था में बैकुंठपुर जिला अस्पताल से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया । घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 11 बजे की आसपास नाबलक युवक गुलदस्ते बनाने के उपयोग में आने वाले पत्ती को लेने एक निजि मकान के अशोक के पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़ा। जहा वह उसके उपर से गुजरने वाले 33 केवी तरंगगति की चपेट में आ गया और वृक्ष से नीचे गिरा जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। युवक बैकुंठपुर के खुटनपारा का रहने वाला बताया जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours