आज से राज्योत्सव में रहेगी स्थानीय संस्कृति की धूम……कलेक्टर ने लिया जायजा

Estimated read time 1 min read

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की लगेगी प्रदर्शनी

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 5 नवंबर को मिनी स्टेडियम, शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में जिलास्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

इससे पूर्व कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया साथ ही सम्बंधित अधिकारियों व ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि राज्योत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे आम जनता को योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours