एक बार फिर बिगडा मौसम, 16 के बाद बढेगा ठंड

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

जिले में एक बार फिर मंगलवार की दोपहर से मौसम बदला ओर आसमान में बादल छा गये। मौसम विभाग की माने तो तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों तक तापमान मौजूदा स्थिति में बना रहेगा। फिलहाल, तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 14 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्ऱ पर असर डालने की संभावना जताई है। जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी बरकरार है। विभाग का मानना है कि 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours