बाघ की मौत मामले में पहली कार्यवाई आई सामने….मुख्य वन संरक्षक सरगुजा ने दो वन कर्मियो को किया संस्पेड

Estimated read time 1 min read

बाघ की मौत मामले में पहली कार्यवाई आई सामने

मुख्य वन संरक्षक सरगुजा सरगुजा वी. मातेश्वरण ने दो वन कर्मियो को किया संस्पेड

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के कोरिया वन मंडल एवं गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में 06 दिनों पूर्व बाघ की मौत के मामले में हो रही जांच के बाद धीरे-धीरे कार्रवाइयों का दौर भी शुरू हो रहा है। इस दौरान बाहर से आई टीम के कथन के अनुसार मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वी. मातेश्वरण ने सोनहत वन परिक्षेत्र के दो कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है ।

मिल रही जानकारी के अनुसार बीट गार्ड पीतांबर राजवाड़े एवं परिक्षेत्र सहायक रमन सिंह को सस्पेंड किया गया है वहीं पर जहां मृतक बाघ के बिसरा को फारेंसिक जांच के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली भेज दिया गया है । जबकि मौके पर विगत चार दिनों से मौजूद रायपुर के डॉग स्कॉर्ड की टीम एवं सहित विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा मौके पर जांच पड़ताल जारी है।

इस दौरान कई एंगल से घटना की जांच की जा रही है अब आगे यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में जांच में क्या-क्या सामने आता है और किस-किस पर कार्रवाई की गाज गिरती है हालांकि अभी भी वन विभाग मामले में बात कम रहा है और छुपाता हुआ ज्यादा नजर आ रहा है।

विदित हो कि कोरिया जिले में एक बाघ की मौत गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक एवं वनमण्डलाधिकारी बैकुंठपुर के ग्राम कटवार के पास खनखोपड़ नाला के किनारे एक बाघ की मृत्यु हुई है। घटना स्थल बीट गरनई, सर्किल रामगढ़, परिक्षेत्र सोनहत, कोरिया वनमण्डल के असीमांकित वनक्षेत्र के समीप है।

संबंधित वनरक्षक के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। तत्काल वन मण्डलाधिकारी कोरिया, संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुन्ठपुर, उप वनमण्डलाधिकारी उत्तर बैकुंठपुर, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वन वृत्त अम्बिकापुर, वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सरगुजा मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों की टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास डेढ़ से दो किलोमीटर परिधि में तलाशी की गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours