विधायक ने वन विभाग को दिया हाथियों का उत्पात रोकने का निर्देश

Estimated read time 1 min read

विधायक ने वन विभाग को दिया हाथियों का उत्पात रोकने का निर्देश

बैकुंठपुर

कोरिया जिले के बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र में विगत 10 दिनो से हाथियो का दल का उत्पात बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों को नुकसान सहित काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया एवं ग्रामिणो से मिलकर समस्याओ का जाना । इस दौरान उन्होने मौके पर मौजूद डीएफओ और एसडीओ से मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं पर विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई, भविष्य की कार्रवाई और संभावित समाधान सहित ग्रामीणों को मुआवजा की स्थिति की जानकारी लिया। मौके पर विधायक ने वन विभाग के पदाधिकारियों को हाथियों का उत्पात रोकने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ित ग्रामीणों को यथाशीघ्र मुआवजा देने तथा हाथी-मानव संघर्ष को रोकने की दिशा में अधिकारियों को विशेष कदम उठाने को कहा। बताया जा रहा है कि 11 हाथियो का दल गुरुवार को कांदाबाडी क्षेत्र से आगे निकलकर लगभग 8 किलो मीटर बिशुनपुर की ओर चला गया था । किन्तु एक बार फिर वो वापस लौट गया।

विधायक ने ग्रामीणों में बांटे टार्च

11 हाथियों के दल से परेशान सलबा, मेको सहित आसपास के ग्रामिण परेशान है। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र में बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे पहुचकर 25 मोहल्लांे के लोगो में टार्च बांटा। जिस्से ग्रामिण को रात में निगरानी करने में सहायक हो। इस दौरान डीएफओ प्रभाकर खलखो, एसडीओ अखिलेश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

क्या कर रहा है विभाग

मौके पर कोरिया वनमंडल के डीएफओ और एसडीओ ने बताया कि इस मामले में विभाग समुचित कार्रवाई कर रहा है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच वन प्रबंधन समिति के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है हाथी के हमले के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। साथ ही विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को हाथी को दूर रखने का प्रशिक्षण दिया गया है ग्रामीणों के बीच मशाल जलाने के लिए तेल के साथ-साथ टॉर्च का वितरण किया गया है।

जीरापुर की सुगंध से आकर्षित है दल

जानकारों का कहना है कि जीरापुर के सुगंध से बैकुंठपुर के सालबा बीट के कांदाबाडी क्षेत्र में हाथियों का दल विगत 10 दिन से मौजूद होने का मुख्य कारण इनके लिए यह क्षेत्र अनुकूल होना बताया जा रहा है । इस दौरान लगभग विगत 10 दिनों में चार दर्जन किसानों के खेतों में खड़ी फसलों का हाथियों के दल ने नुकसान कर दिया है बताया जा रहा है कि लेट वैरायटी धान की सुगंधित किस्म जीराफूल जिसकी फसल वर्तमान में खेतों में खड़ी है को हाथियों ने खाने के साथ-साथ काफी नुकसान भी किया है। और विभाग के द्धारा दिये जाने वाले मुआवजे को किसान सही नही मानते है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours