देवगढ वनपरिक्षेत्र की ओर रवाना हुआ हाथियो का दल, विभग ने ली राहत की सांस

Estimated read time 1 min read

देवगढ वनपरिक्षेत्र की ओर रवाना हुआ हाथियो का दल, विभग ने ली राहत की सांस

बैकुंठपुर।

विगत 2 सप्ताह से कोरिया वनमंडल के बैकुंठपुर वनपरिक्षेत्र में मौजूद 11 हाथियो के दल ने अब जाकर धीरे धीरे चलना शुरु कर दिया है। कांदाबाडी में 10 दिनो के प्रवास के बाद यह दल यहा से निकलकर मंगलवार को आनंदपुर पहुॅच गया है। वहीं पर इस दल के एक-दो दिन के अंदर देवगढ़ वन परिक्षेत्र की ओर रवाना होने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में यह दल आन्नदपुर सर्किल में अपनी भूख मिटा रहा है। कोरिया वन मण्डल की टीम ग्रामीणों को हांथी के आस पास ना जाने एवं सुरक्षित स्थान पर रहने की समझाईस लगातार दे रहे है। आस पास के ग्रामों में हांथी विचरण की मुनादी लगातार वन विभाग द्वारा कराई जा रही है। हाथियो के दल के किसी बउे हानी के बैगर बैकुंठपुर वनपरिक्षेत्र से निकल जाने से विभाग के लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours