आलू, टमाटर 60 पर तो प्याज में 20 की राहत, अगले पखवाडे में और गिरेगा दाम
बंगाल से आलू और महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से प्याज के आवक से लोगो को जल्द मिलेगी राहत
बैकुंठपुर।
शहर की सब्जी मंडी में टमाटर की कम होने से इसके दाम घटने का नाम नही ले रहा है। वही पर प्याज के रेट जो कुछ दिनो पूर्व 80 पर थे उसमें थोडा नर्मी आई है अब वो 60 रु पर बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश की वजह से टमाटर की फसल खराब हो गई थी, इसीलिए आवक घटी है इस कारण रेट बढ़े हैं।
सब्जी मंडी के विक्रेता बताते हैं कि इस माह के अंत तक प्याज टमाटर के भाव घटने की संभावना है। विवाह मुहूर्त के सीजन का भी सब्जियों पर असर पड़ा है। प्याज की मांग बढ़ी तो इसके भाव 60 रुपये से नीचे नहीं आ रहे हैं। टमाटर के भाव भी नीचे नहीं आ रहे हैं। सर्दियों के समय हरी सब्जियों की अच्छी फसल होती है, इसलिए हरी सब्जियों की आवक तेजी से बढ़ रही है।
हरी पत्तेदार सब्जियां में हल्की मंदी देखने को मिल रही है। इन सब्जियों के दाम भी औसतन 40 से 60 रुपये किलो है। सब्जियों का राजा आलू जो अक्सर दस रुपये किलो मिल जाता है, नया आलू 60 रुपये किलो मिल रहा है। जबकि पुराना आलू 35-40 रु पर मिल रहा है।
लोगो का कहना है कि सब्जी का एक थैला 500 से 800 रुपये का पड़ रहा है। अभी प्याज, टमाटर, आलू के भाव तेज चल रहे हैं। जबकि थोक में सब्जियां सस्ती हैं, लेकिन बैकुंठपुर बाजार में सब्जी महंगी हो जाती है। आवक कम होने का नाजायज लाभ उठाकर यहा के व्यपारी लोगो को चपत लगा रहे हैं।
बथुआ की भाजी अच्छी सेहत के लिए करें सेवन – डॉ जायसवाल
एक ओर जहा माना जाता है कि ठंड के दिनो में सस्ती मिलने वाली हरी सब्जिया लोगो के स्वास्थ्य के लिए काफि लाभ दायक होते हैं। इस सबंध में डॉ. प्रिंस जायसवाल बताते हैं कि मैथी की पत्तियों में फाइबर पाया जाता है, यह वजन घटाने, हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन संबंधी कोई भी समस्याओं को दूर करने में मददगार होती है। वहीं ये शरीर में बैड कोलेस्ट्राल बढ़ने से भी रोकता है। बथुआ विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी9 और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, मैगनीज, फास्फोरस, पोटाशियम, सोडियम व जिंक आदि मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसमें पोषक रेशे होते हैं, जो पेट को साफ रखते हैं।
जल्द मिलेगी आलू में राहत
बाजार के जानकार बताते हैं कि पश्चिम बंगाल से आलू के आवक पर लगी थी रोक हट गई है जिससे सप्ताह भर के अन्दर आलू के दामो में तेजी से गिरावट आयेगी। छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आलू की सप्लाई होती है लेकिन बीते 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल सरकार ने आलू के निर्यात पर बैन लगाया था। इस दौरान आलू के दाम थोक बाजार में 32 से 35 रुपये पर पहुंच गया था अब यह बैन हट गया है। आलू थोक बाजार में 25 से 27 रुपए किलो बिक रहा है दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में साउथ के एरिया, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से प्याज की सप्लाई होती है वर्तमान में प्याज थोक के भाव में 40 से 42 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहे हैं। जो अगले 15 दिनो में लोगो को राहत देने लगेगा।

+ There are no comments
Add yours