हाथियो के दल जंगल में विभाग ने बाहर बैरिकेटिंग लगाकर लोगो की आवाजाही रोका
11 हाथियो का दल विगत दो सप्ताह से बैकुंठपुर रेंज में कर रहा विचरण
डीएफओ प्रभाकर खलखो और एसडीओ अखिलेश मिश्रा मौके पर हैं मौजूद
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले में विगत एक पखवाडे से हाथियो का दल विचरण कर रहा हैं। हाथियो का दल पिछले कुछ दिनों से विभिन्न ग्रामीण इलाकों में लगातार उत्पात मचाता रहा है। बहरहाल, हाथियों की उपस्थिति के मद्देनजर वन विभाग सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित नजर आ रही है वहीं सुरक्षा के इंतजाम को लेकर विशेष कवायद में लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कई क्षेत्रों में हाथियों ने खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया है । हाथी रिपोर्ट अपडेट में विभाग ने बताया कि वनमंडल कोरिया के रेंज बैकुंठपुर के सर्किल छिंदडांड के बीट जूनापारा में 25 नवम्बर को सुबह 11 हाथियो का दल मौजूद है। जो कि शनिवार को सलका के कांदाबाडी से से आगे बढते हुए यहा पहुॅचा है। इस दौरान किसी भी प्रकार की जन हानी नही हुई है जबकि किसानो की फसलो को नुकसान पहुॅचाया गया है।
जिसके बाद विभाग के द्धारा फसल क्षति आंकलन किया जा रहा है। इस दौरान विभाग ने बताया कि प्रभावित ग्राम सलबा, करील धोवा, मजबँधा, भंडार पारा व जूनापारा में फसल को नुकसान पहुॅचाया है। वर्तमान में हांथियो का दल जूनापारा जमती पानी में विश्राम कर रहें हैं । ग्रामीणों को हांथी के आस पास ना जाने एवं सुरक्षित स्थान पर रहने की समझाईस दिया जा रहा है। विभाग के कर्मचारियो द्धारा आस पास के ग्रामों में हांथी विचरण की मुनादी करा दी गई है।
वही पर हाथियो के सम्भावित रूट के बारे में विभाग का कहना है कि यह दल मेन रोड क्रास करने के बाद बिसुनपुर होते हुए बांध पारा दुर्गा पुर जाने की संभावना है। बंजारी डांड, बैकुंठपुर एवं छिंदडांड के स्टॉफ द्वारा हांथियो की निगरानी की जा रही है। गौरतलब हो कि हाथियों की आवाजाही कोरिया जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम सलबा का कांदा बाडी में विगत 10 दिनो से हाथीदल का डेरा बना हुआ था। इस दौरान एक बार यह दल यहा से निकलकर बिसुनपुर तक जाकर वापस फिर यही पर आ गया था इसलिए विभाग भी दल के मूवमेंट के सबंध में कुछ भी विश्वास के साथ नही कह सकते हैं। जबकि कांदाबाडी में हाथी दल द्धारा आसपास के इलाके के खेत खलिहानों में जाकर किसानों की फसलो को नुकसान पहुॅचाया है।
क्या बोले अधिकारी
वन विभाग के एसडीओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हाथियों की निगरानी की जा रही है और टीम हर समय सतर्क है ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रहने और जंगल में न जाने की सलाह दी है हाथियों के इस दल की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।



+ There are no comments
Add yours