काशीदास पूजा व बिरहा मुकाबले का आयोजन करायेगा यादव समाज….जिला पंचायत चुनाव में समाज ने किया सीटो की मांग

Estimated read time 0 min read

काशीदास पूजा व बिरहा मुकाबले का आयोजन करायेगा यादव समाज

जिला पंचायत चुनाव में समाज ने किया सीटो की मांग

बैकुंठपुर।

बाबा काशी दास पूजा महोत्सव एवं बिरहा मुकाबले का आयोजन कोरिया जिले में फरवरी में किया जायेगा। इस सबंध में जानकारी देते हुए सर्व यादव समाज के मार्गदर्शक रेवा यादव ने बताया कि रविवार को समाज की बैठक में यह फैसला लिया गया। वही पर बैठक में सामज के लोगो ने दोनो प्रमुख दलो से यादव समाज के लोगो को जिला पंचायत चुनाव में टिकट देने की मांग भी रखा। समाज के लोगो का कहना है कि अब समय आ गया है कि समाज को राजनिति में उनका हक दिया जाये।

वही पर बाबा काशी दास पूजा महोत्सव एवं बिरहा मुकाबले के ओजन के सबंध में रेवा यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से संस्कृति को आगामी पीढ़ी के लिए जिंदा रखने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजनों से हमारे सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास होता है। उन्होने कहा कि आयोजन में भोजपुरी माटी की सुगंध देखने को मिली परंपराओं को बचाए रखने के लिए इस तरह के आयोजनों का काफी महत्व है।

इस दौरान कार्यक्रम में यादव समाज के अध्यक्ष भरत कुमार यादव उपाध्यक्ष रणजीत यादव कैलाश यादव सुभाष यादव महासचिव बलराम यादव सहसचिव भुनेश्वर यादव दिनेश यादव कोषाध्यक्ष राम विनोद यादव श्री राम यादव एवं सोशल मीडिया प्रभारी लल्ला यादव तुलेश्वर यादव सहित यादव समाज के सभी प्रमुख लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours