सड़क हादसे में घायल नेताम से अस्पताल में मिले भइयालाल बोले get well soon
बैकुंठपुर।
22 नवंबर को मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी हादसा ग्रस्त होने से उनके हाथ और सिर पर चोट आई थी। नेताम का हालचाल जानने के लिए पूर्व मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे बैकुंठपुर से रायपुर पहुॅचे। श्री राजवाडे ने बताया कि नेताम जी की हालत में काफी सुधार है। सोमवार की शाम तक उनकी अस्पताल से छुट्टी हो सकती है।
रविवार को बैकुंठपुर विधायक और उनके साथी भइयालाल राजवाडे रामविचार नेताम से मुलाकात करने के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने रामविचार नेताम का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके हेल्थ के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई सीनियर नेता भी उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे।
रामविचार नेताम ने अपने हेल्थ की जानकारी सोशल मीडिया में दी। डॉक्टरों के अनुसार, रामविचार नेताम का हालत पहले से बेहतर है। फिलहाल नेताम खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई थी फिलहाल वह रिकवर हो रहे हैं। मंत्री के साथ हादसे में घायल हुए ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हुए थे। उन दोनों की स्थिति भी सामान्य है।

+ There are no comments
Add yours