देर रात सजती है जुए की महफिल…एस पी के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां
बैकुंठपुर।
पुलिस अधीक्षक कोरिया ने अवैध कारोबार जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने सख्त आदेश जारी किए है। जिसके बाद भी सूरजपुर और कोरिया जिले की सीमा पर कुडेली के एक क्रेसर में हर रात 11 बजे के बाद से जुए की महफिल सज रही है। आखिर किसके संरक्षण में जुआ फड़ का संचालन किया जा रहा है, क्या पुलिस को नही है जानकारी? एैसे कई सवाल उस क्षेत्र के लोग कर रहे हैं। सूत्र बताते है की हर रात 11 बजे के बाद कोरिया, सरगुजा, सुरजपुर और एमसीबी जिले के जुआरी यहा पहुॅचते हैं। अब देखने वाली बात ये है की क्या पुलिस इस जुआ फड़ पर कार्यवाही करती है की नही? या अवैध कारोबार करने वाले यूं ही पुलिस अधीक्षक के आदेश को ठेंगा दिखा कर अवैध कारोबार संचालित करते रहेंगे,जबकि पुलिस अधीक्षक का सख्त आदेश है की जिले में किसी भी प्रकार का कोई अवैध कारोबार नही होना चाहिए।

+ There are no comments
Add yours