गूगल मैप बन रहा जानलेवा….बरतें सावधानी
बैकुंठपुर।
अगर आप मुख्य मार्गों से हटकर वाहन चला रहे हैं तो गूगल मैप पर आंख बंदकर भरोसा न करें। देश भर में ऐसे हादसे हो रहे हैं जो हमें सावधान कर रहे हैं। इसलिए मुख्य मार्ग को छोड़कर कोई दूसरा मार्ग अपनाएं तो स्थानीय लोगों से जरूर उसकी जानकारी कर लें।
इन दिनो लगातार गूगल मैप के धोखे के कारण लोगो की जान जा रही है। जानकार इसका कारण बता रहे है कि शहर विकसित होने पर भी गूगल का मार्ग नहीं बदलता, बल्कि उसके आकार में बदलाव होता है। लंबे समय से गूगल मैप का इस्तेमाल करने से लोगों में विश्वास उत्पन्न हो गया है।
ऐसे में वह सेटेलाइट व्यू देखकर रास्ते पर चलते हैं। सफर करते समय नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, मुख्य मार्ग, जिला मार्ग को छोड़कर कोई दूसरा मार्ग अपनाएं तो अपने स्तर से उसकी जानकारी कर लें। सेटेलाइट व्यू के बजाय स्ट्रीट व्यू का इस्तेमाल करें। अनजान रास्तों पर सफर करते समय स्थानीय लोगों से जानकारी लें। इससे भ्रम की स्थिति दूर होती है।
ऐसे अपडेट होता है डाटा
जानकरो की माने तो गूगल नक्शा तैयार करने के लिए सेटेलाइट इमेजिंग का इस्तेमाल करता है। इससे सड़कों, भवनों, पेड़-पौधे आदि को चिह्नित किया जाता है। साथ ही मशीन लर्निंग (स्ट्रीट लाइव के लिए), जीपीएस, जीआईएस का प्रयोग होता है। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से भी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गूगल मैप पर अपडेट कराने के लिए समन्वय किया जाता है।

+ There are no comments
Add yours