ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के करिब एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चरचा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। व्यक्ति ट्रेन की चपेट कैसे आया इसकी जाच पुलिस कर रही है। कटने से व्यक्ति का सर धउ से अलग हो गया । एवं उसका शरीर के अन्य अंग भी छिन्न भिन्न हो गया था। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान एसईसीएल चरचा इस्ट कर्मचारी राजेन्द्र प्रसाद विवेकानंद कालोनी चरचा के तौर पर हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। शव के कई टुकड़े हो गए हैं।

+ There are no comments
Add yours