फरियाद लेकर विधायक के पास पहुॅचे किसान ……. बैंक दस्तावेज नही देने की शिकायत करने पहुॅचे थे किसान

Estimated read time 0 min read

फरियाद लेकर विधायक के पास पहुॅचे किसान ……. बैंक दस्तावेज नही देने की शिकायत करने पहुॅचे थे किसान

बैकुंठपुर।

कृषि विभाग की शिकायत लेकर किसान बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे के पास पहुॅचे। बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत जगतपुर के कसिान भीम सिंह पिता स्व. रंगी, अधिन सिंह पिता स्व.रंगी, शिवधारी सिंह पिता स्व. बीर सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनांतर्गत मशीन पाईप मोटर एवं पावर टेलर प्राप्त हुआ है इसके एवज में जगत सिंह ग्राम रटगा द्वारा पहले 06 हजार रूपए लिया गया। इसके बाद छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक बरबसपुर में हितग्रहियों का खाता खुलवाया गया । जिसका पासबुक एवं एटीएम कार्ड हितग्राहियों को नही दिया। किसानो ने बताया कि उनके बेंक दस्तावेजो को जगदीश सिंह पिता मनराखन सिंह द्वारा अपने पास रख लिया गया है मांगने पर नहीं दे रहा है। जिसमें सब्सिटी के रूप में 54000 एवं 34000 रूपए खाता में आया है किन्तु हमारें द्वारा पासबुक एवं ए.टी.एम. नहीं होने के कारण हम नहीं निकाल पा रहे हैं। इसलिए सभी किसानो ने कहा कि हम सभी हितग्राहियों को हमारा पासबुक एवं ए.टी.एम. वापस कराये जाने की कृपा करें साथ ही पूर्व में लिया गया 6000 रूपए वापस दिलाये । जिस पर विधायक ने कृषि विभाग के अधिकारियो को फटकार लगाया और किसानो के साथ भेदभाव और इस तरह की घटना दोहराई न जाये इसका भी ध्यान रखा जाये। विधायक ने किसानो को दो दिन में थाना जाकर शिकायत करने की बता कही। किसानो ने बताया कि इससे पूर्व वो सभी अपना आवेदन लेकर कोरिया कलेक्टर के पास भी जा चुके हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours