बादल छंटते ही 5 डिग्री गिरा तापमान, होने लगा शीतलहर का अहसास…..आने वाले तीन दिनो में और गिरेगा पारा, पाला पडने के आसार

Estimated read time 1 min read

बादल छंटते ही 5 डिग्री गिरा तापमान, होने लगा शीतलहर का अहसास

न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री पर पहुॅचा, दो दिनो में गिरा 5 डिग्री तापमान

आने वाले तीन दिनो में और गिरेगा पारा, पाला पडने के आसार

क्षेत्र में मौसम साफ होते ही फिर से ठंड बढ़ने लगी है। बुद्धवार को मौसम साफ होने से दिन में ठंड का अहसास होने लगा। वहीं, रात में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री से गिरकर 24 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिन ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान पर बादल छाए रहे। जिसके प्रभाव से ठंड गायब सी हो बुद्ध वार को ठंड की वजह से शहर में लोगों की देर से नींद उठे।

वहीं, सुबह से ही ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी और लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। ठंड की वजह से लोग सुबह 10 से 11 बजे तक धूप में बैठे नजर आए। दोपहर में भी सूर्य की तेज कम थी। जिसकी वजह से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। फिर शाम ढलते ही ठंड का कहर शुरू हो गया। रात में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर आग सेंकते दिखे।

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं

उत्तर से आ रही ठंडी और सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ने लगी है। यही वजह है कि, एक बार फिर से लोगों ने रजाई निकाल ली है। शाम ढलते ही प्रमुख चौक चौराहों सहित नये, पुराने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों में अलाव जलने लगे। सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी का अहसास हुआ। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पारा 29 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24 डिग्री पर आ गया। जिस वजह से दिन में भी ठंडी का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, अभी दो से तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

दिसंबर की सबसे ठंडी रात

कोयलाचंल में फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मंगलवार को आसमान से बादलों के छंटते ही मौसम शुष्क हो गया। ठंडी हवाएं चलने लगी। नतीजा रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पारा पांच डिग्री नीचे आया। न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस माह का सबसे कम तापमान रहा। आने वाले दिनो तापमान और गिरने से लोगो को परेशानी का सामना करना पडेगा।

हवाओं की गति बढ़ा रही ठंड

मौसम विभग की माने तो क्षेत्र सहित मध्य भारत में बुद्धवार से ठंड बढ़ने लगी है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी (श्रीलंका) के पास एक कम दबाव का क्षेत्र अवदाब बनने की ओर अग्रसर है। यह अवदाब भी उत्तरी हवाओं को अपनी ओर खींचेगा और उत्तरी हवाओं की गति बढ़ाएगा। जिससे ठंडक और बढ़ेगी। यह स्थिति फिलहाल आगे दो दिनों तक बने रहने की संभावना है।

छाई कोहरे की चादर

जिले में उत्तरी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है पिछले 4 से 5 दिन के अंदर तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ है औसतन दिन भर का तापमान 21 डिग्री अधिकतम रिकॉर्ड हो रहा है जबकि आधी रात से लेकर सुबह तक का न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक रहा है. मंगलवार की सुबह पूरे जिले में घने कोहरे की चादर छाई रही. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं.

धान में भी नमी का खतरा

ठंड बढ़ने से धान में भी नमी का खतरा बना हुआ है। इससे किसानो की परेशानी बढ़ सकती हैं। ठंड अधिक होने के कारण कई किसान अब तक धान बेचने के लिए टोकन भी नहीं कटा पाए हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ 17 फिसद तक नमी वाले धान को ही खरीदा जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours