कांग्रेसीयो ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि….कहा ईमानदारी-सादगी का प्रतिबिंब

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन के बाद शुक्रवार को जिले के कांग्रेसी नेताओ ने पूर्व पीएम को बैकुंठपुर के राजीव भवन में श्रद्धांजलि दी देते हुए याद किया। इस दौरान कांग्रेस पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि जिले वासियों की तरफ से मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी ने कहा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने हर दल के व्यक्ति से संपर्क रखा, सहज उपलब्ध रहे। इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं। सभी क्षेत्रवासियों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जनता के प्रति देश के विकास के प्रति उनका कमिटमेंट उसे हमेशा बहुत सम्मान से देखा जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह जी का जीवन, उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। उनकी विनम्रता सौम्यता उनके संसदीय जीवन की पहचान बनी।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक जायसवान ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है। उनके जैसा व्यवहार वाला नेता मिलना मुश्किल है।

वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद ने कहा कि साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक गहरी छाप छोड़ी।

ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि वह विरोधियों द्वारा अनुचित और व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे। हम कांग्रेसी अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोकाकुल है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours