जिले के दो नगर पालिकाओ में इंजीनियरो का हुआ ट्रांसफर जबकि पटना नपं प्रभारी बने सीएमओ
बैकुंठपुर।
आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने जिले के 3 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें इंजीनियर व सीएमओ शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश अधिसूचना जारी की है। शासन ने आदेश जानकारो ने कहा कि कहा कि चुनाव प्रक्रिया के कारण किया है। बैकुंठपुर नगर पालिका में इंजीनियर मनोज पटेल का तबादला पतथलगाव, शिवपुर चरचा नगर पालिका के इंजीनियर शुबेन्दू श्रीवास्तव को जशपुर नगर भेजा गया है जबकि पटना नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिकंदर सिदार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी का प्रभार दिया गया है।

+ There are no comments
Add yours