रतनटाटा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में केवी ने इंद्रप्रस्थ को दी मात
बैकुंठपुर ।
रिद्धि सिद्धि शिक्षण संस्थान समिति द्वारा मिनी स्टेडियम, स्कूलपारा, बैकुंठपुर में आयोजित रतन टाटा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 29 दिसंबर के बीच किया गया। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मैच में केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर की टीम ने इंद्रप्रस्थ स्कूल बैकुंठपुर को 6 रन से हराकर ट्रॉफी और 5100 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। मैच में केंद्रीय विद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए, जबकि इंद्रप्रस्थ स्कूल की टीम को कडे मुकाबले में 102 रन बना आखरी छडो में हार का सामना कराना पडा। उपविजेता रही इंद्रप्रस्थ टीम को ट्रॉफी और 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर रिद्धि सिद्धि शिक्षण संस्थान समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा, हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि टूर्नामेंट में सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। हमें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट के प्रति युवाओं के उत्साह को बढ़ावा देगा। इस टूर्नामेंट के आयोजन में रिद्धि सिद्धि शिक्षण संस्थान समिति के अलावा सभी स्कूलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी स्कूलों को बधाई दी गई । इस टूर्नामेंट में शहर के 17 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।

+ There are no comments
Add yours