आटो में ठोकर मारने वाला कार चालक पुलिस हिरासत में, घायल महिला की हुई थी मौत

Estimated read time 0 min read

सूरजपुर जिले के रहने वाले कार मालिक की पहले ही हो चुकी है मौत, जबकि पत्नी सूरजपुर अस्पताल में हैं भर्ती

बैकुंठपुर।

गत दिवस कार के ठोकर से ऑटो में सवार में 4 लोगो में से 3 गंभीर व एक की मौत के मामले में बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने बैकुंठपुर, डबरीपारा निवासी राज सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनो आटो से खडगवा जा रहे चार लोगो को विपरीत दिशा से आते कार ने ठोकर मार दिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस बैकुंठपुर ने आरोपी वाहन चालक राज सोनी को जांच के बाद हिरासत में ले लिया गया है । इस दौरान आरोपी पर धारा 125, 281 एवं 106 भाग 01 बीएनएस लगाया गया है । जबकि वाहन मालिक के संबंध में पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वाहन मालिक सूरजपुर जिले के निवासी है एवं उनकी मृत्यु हो चुकी है । जबकि वहां कार मालिक की पत्नी सूरजपुर अस्पताल में अपने इलाज के लिए भर्ती है । इस दौरान वाहन चालक राज सोनी के द्वारा उनके वाहन को सूरजपुर से बैकुंठपुर कैसे लाया गया । इस संबंध में जांच की जा रही है।

वही पर बैकुंठपुर जामपारा के रहने वाले चार लोग अपने काम से खाडगवा जा रहे थे कि इस दौरान ऑटो को पोटेडाढ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हुंडई ईऑन कार सीजी 16 सीबी 5359 के चालक के द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलते हुए ऑटो पर ठोकर मार दिया । जिससे ऑटो में बैठे चार लोग बुरी तरीके से घायल हो गए । घटना के बाद सभी घायलो को जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया । जिसमें से गंभीर रूप से घायल महिला रजनी चिकनजूरी को तत्काल रायपुर रिफर किया गया । जिसकी रायपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई । वहीं पर तीन घालय में एक का पैर टूटने की बात कही गई एवं एक के कमर में गंभीर चोट है बताई जा रही है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours