कांग्रेस बोली आरक्षण में ओबीसी के हक पर भाजपा सरकार ने डाला डाका
ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म, पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटें अब सामान्य घोषित
बैकुंठपुर।
कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर के राजीव भवन में कांग्रेस ने पत्रवार्ता लेते हुए कहा कि बीजेपी ने षडयंत्रपूर्वक पूरे प्रदेश में ओबीसी वर्ग का आरक्षण कम कर दिया है। बीजेपी की बदनियति की वजह से ओबीसी उम्मीदवार चुनाव लड़ने से वंचित हो रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों में दुर्भावनापूर्वक संशोधन कर अधिकांश जिला और जनपद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण खत्म कर दिया है। प्रदेश के 16 जिला पंचायत और 85 जनपदों में जहां पहले 25 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ करती थी, अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित ये सभी सीटें अब सामान्य घोषित हो चुकी हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि बस्तर और सरगुजा संभाग में आरक्षित वर्ग को बड़ा नुकसान है।
पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि साय सरकार के द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में किए गए दुर्भावनापूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिले और ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, वह अब सामान्य सीटें घोषित हो गई हैं। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद महिला कांग्रेस नेत्री संगीता राजवाड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश राजवाड़े ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours