गीता राजवाडे घर-घर जाकर बता रहीं भाजपा सरकार की योजनाए
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जीत का दावा कर रहे हैं। एैसे ही एक चर्चित क्षेत्र चुनाव में बीजेपी समर्थित जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 के उम्मीदवार गीता राजवाडे घर घर जाकर बीजेपी सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में लोगों को भाजपा सरकार पर भरोसा करके जनता से उन्हें वोट देने का आग्रह कर रही है।
उन्होने कहा कि पिछले कांग्रेस की सरकार में विकास कार्य नहीं हुआ लेकिन बीजेपी सरकार के आने से प्रधानमंत्री आवास बनना हर पंचायत में शुरू हो गया है जिसका फायदा अवश्य ही आने वाले दिनो में मिलेगा । बीजेपी ने लोगों से वादे के अनुसार 3100 रुपये में धान खरीदी किया। यही कारण है कि वो आने वाले दिनो में क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन मांगा है।


+ There are no comments
Add yours