नगर पंचायत पटना में रिकार्ड मतदान के बाद अब नजरें परिणाम पर
उम्मीदवारो की बढी धडकने नगर पंचायत पटना में पहली बार चुनाव
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के एक मात्र नगर पंचायत पटना में अध्यक्ष पार्षदो के भाग्य के फैसले का वक्त आ गया है, इंतजार की घड़ियां समाप्त हो चुकी है, प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो गई है। शिनवार को होने वाले मतगणना के जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है नगर पंचायत पटना में शांतिपूर्ण और रिकार्ड मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगरवासियों को मतगणना की बेसब्री से इंतजार है। बता दें 11 फरवरी को मतदान हुआ था और अब 15 फरवरी को मतगणना हो रहा है।
नगर पंचायत पटना में पहली बार हुए चुनाव की मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से कन्या हाईस्कूल, पटना में प्रारंभ होगी। 11 फरवरी को हुए मतदान में 84.99 प्रतिषत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो यह दर्शाता है कि स्थानीय शासन व्यवस्था को लेकर लोगों में काफी उत्साह और जागरूकता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी और 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए 59 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने मतगणना कार्यों में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों के निर्देश दिए हैं कि पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण मतगणना कार्यों को सम्पन्न कराएं।
नगर पंचायत पटना के रिटर्निंग अधिकारी उमेश पटेल ने बताया कि मतगणना के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्व में ही विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम को पुलिस की निगरानी में रखा गया है, साथ ही सीसीटीवी कैमरों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के माध्यम से मतगणना की पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।
नगर पंचायत पटना का यह पहला चुनाव ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि इससे नगर के विकास और भविष्य की दिशा तय होगी। मतगणना के हर चरण के बाद रुझान सामने आते रहेंगे, जिन पर नगरवासियों की पैनी नजर बनी रहेगी। अब देखना यह होगा कि जनता के समर्थन से कौन-सा प्रत्याशी नगर पंचायत पटना की कमान संभालेगा और विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा।
इसके पहले मतगणना पर्यवेक्षकों, सहायक अधिकारियों और रनर की नियुक्ति कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पटना में आयोजित किया गया, जहां स्ट्रांग रूम भी स्थापित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मतगणना कार्य के लिए 17 गणना पर्यवेक्षक, 35 मतगणना सहायक और 20 मतगणना कार्य हेतु रनर कर्मियों की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मॉक ड्रिल का आयोजन कर अधिकारियों को मतगणना की प्रक्रिया को सही ढंग से समझने का अवसर दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत पटना के रिटर्निंग ऑफिसर के नेतृत्व में मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों को मतगणना के नियमों, प्रक्रियाओं और संभावित चुनौतियों से अवगत कराया गया, जिससे चुनाव परिणाम निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से घोषित किए जा सकें।
रिटर्निंग ऑफिसर उमेश पटेल ने सभी कर्मियों को मतगणना के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि मतगणना कार्य को पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता किया गया है, ताकि मतगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। मतगणना तिथि को पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है
गौरतलब है कि नगर पंचायत पटना में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब सभी की निगाहें मतगणना प्रक्रिया और इसके परिणामों पर टिकी हुई हैं।

+ There are no comments
Add yours