ट्रेन से कटकर मांशिक विक्षिप्त की मौत
बैकुंठपुर।
अम्बिकापुर-बौरीडाण्ड रेलवे ट्रेक पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 27 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर की मौत हो गई। गुरुवार को नागपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
मृतक की पहचान मुख्तियार पारा निवासी जयप्रताप चेरवा के रूप में हुई है, जो परिजनों के अनुसार, मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसके कारण वह अचानक रेलवे लाइन की तरफ चला गया। बताया गया कि मृतक गुरुवार की सुबह घर से 5 बजे निकला । जिसे खोजने उसके पिता ने घर से बाहर खोजने निकले। जिसके बाद घर के सामने में रेलवे ट्रैक पे कटा हुआ से दिखा । जिसकी सूचना उन्होने नागपुर चौकी में जानकारी दी । जानकारी के अनुसार मॉल गाड़ी दररीटोला से उड़ालकछार जा रहा था । मृतक का शरीर गरदान से दो भागो में अलग हो गया था।

+ There are no comments
Add yours