तीन दुकानों में मिलावटी मिठाइयों के नमूने भेजे गये रायपुर
बैकुंठपुर
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आये वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने मेसर्स माँ शारदा स्वीट्स, छिंदडांड, बैकुंठपुर से चमचम मिठाई और मेसर्स महामाया स्वीट्स, कुमार चौक, बैकुंठपुर से पेड़ा का विधिक नमूना जब्त किया। इन नमूनों को परीक्षण और विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है।
होली पर्व को ध्यान में रखते हुए नकली खोवा और गुणवत्ताहीन मिठाइयों की बिक्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खाद्य सामग्री की आपूर्ति की आशंका को देखते हुए, जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में मिठाई दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।


+ There are no comments
Add yours