कोरिया जिले में पटवारियों से लोग परेशान…..रहते हैं गायब, चाहिए रिश्वत

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

सरगुजा एसीबी की टीम द्धारा बलरामपुर जिले में एक पटवारी को 08 हजार रुपये रिश्वत लेते एवं सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक पटवारी को 07 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। पटवारियो का इन्ही हरकत से कोरिया जिले में भी लोग परेशान है। सरकार ने भले ही तहसील कार्यालय के कामकाज में बदलाव कर दिया हो, लेकिन जिले में अब भी पुरानी व्यवस्था कायम है। जिले भर के अधिकांश पटवारी कार्यालय में नही मिलने से ग्रामीणों को कार्य कराने के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे कई दिनों से फर्द के लिए पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पटवारी अपनी सीट पर नहीं मिलते। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से पटवारियों का कार्यालय में बैठने का समय निर्धारित करने की मांग की है। जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाना पड़े। वही पर मिल भी गये तो बीना रिश्वत के काम नही करतें हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours