तीसरे चरण में 5 से 31 मई तक जिलेभर में होगी समाधान शिविरों का आयोजन
जनहित में कार्यों की गुणवत्ता एवं त्वरित निराकरण की दिशा में एक और कदम
बैकुंठपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकारी द्वारा प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2025 का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार के प्रथम चरण (08 से 11 अप्रैल 2025) में प्राप्त आवेदनों के द्वितीय चरण में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के पश्चात अब तृतीय चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सचिवालय, मंत्रालय, रायपुर से प्राप्त पत्र के माध्यम से कोरिया जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर एवं सोनहत में शिविर आयोजित करने हेतु जिला एवं खंड स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नोडल अधिकारी नियुक्ति विवरण
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगे जबकि दीपिका नेताम, अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर, राकेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी सोनहत, खंड स्तरीय अधिकारी होंगे। सहायक नोडल अधिकारियों में संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ व तकनीकी सहायक शामिल हैं।

समाधान शिविर की प्रमुख तिथियाँ व स्थल
05 मई को बंजारीडांड, 07 मई को तोलगा, 09 मई को पोंडी, 10 मई को कटगोड़ी,14 मई को छिंदिया, 16 मई को टेंगनी, 17 मई को अकलासरई, 19 मई को फुलपुर, 21 मई को मनसुख, 23 मई को रामगढ़, 26 मई को मोदीपारा, 28 मई को बुडार, 30 मई को सालगवाकला तथा 31 मई को जमगहना में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल क्लस्टर ग्राम पंचायतों के लिए तकनीकी सहायक, प्रभारी अधिकारी व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी ग्राम पंचायतवार आवेदन, निराकरण की स्थिति, लंबित प्रकरण तथा हितग्राही लाभ की जानकारी संकलित करेंगे एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देंगे। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्रता और पारदर्शिता से पहुंचे तथा शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास में वृद्धि हो।


+ There are no comments
Add yours