उत्तर प्रदेश से नशीली कैप्सूल की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
तीन मोटर सायकल समेत आरोपी राजेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार व शकील खान धराये
बैकुंठपुर
उत्तर प्रदेश से नशीली कैप्सूल की तस्करी करने वाले तीन आरोपियो को कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही तीन मोटर सायकल समेत आरोपी राजेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार व शकील खान को हिरासत में लिया है। मामले के संबध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोरिया जिले में विगत दिनों से असामाजिक तत्वों के द्वारा दूसरे राज्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर कोरिया जिला में खपाये जाने कि सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे को अवगत कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विषेश टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था जिस पर 26 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बसवाही सोनहत का राजेश गुप्ता के द्वारा उ0प्र0 से लाकर मोटर सायकल से नशीली दवा कैप्सुल करहियाखाड़ का विजय कुमार तथा गिरजापुर का सकील खान को बेंचने के लिए मुरमा रोड किनारे खंडहरनुमा मकान के आसपास सुनसान स्थान पर आने वाला है इस सूचना पर विषेश टीम के प्रभारी विनोद पासवान व स्टाफ द्वारा पटना क्षेत्रान्तर्गत मुरमा रोड में घेराबंदी किया गया जिस पर संदेही की तलाशी लिया गया।
उसके मोटर सायकल के डिक्की से एक सफेद रंग का प्लास्टिक पन्नी में सफेद रंगीन डब्बा जिसमें कैप्शूल 30 पत्ता मुल्य लगभग 6000 तथा घटना में प्रयुक्त एक नग प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीबी 4037 जिसमें डिक्की लगा है, कीमती लगभग 50000 है । विजय कुमार के कब्जे से-एक सफेद पन्नी में दो कागज का सफेद रंगीन डब्बा जिसमें केप्शूल मिला जिसकी किमत 12000 तथा घटना में प्रयुक्त एक नग प्लेटिना मोटर सायकल बिना नंबर का जिसमें डिक्की नहीं लगा है कीमती लगभग 60000 है ।

शकील खान के कब्जे से-एक सफेद पन्नी में एक कागज का सफेद रंगीन डब्बा जिसमें केप्शूल 30 पत्ता जिसका बाजार मुल्य लगभग 6000 तथा घटना में प्रयुक्त एक नग प्लेटिना मोटर सायकल बिना नंबर का जिसकी कीमती लगभग 60000 जिसे बरामद किया गया।

आरोपियो के विरूद्ध थाना पटना में धारा 22(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पटना विनोद पासवान, लवांग सिंह राकेश भगत, रामायण सिंह, राजेश्वर साहू, चालक राम सिंह व अन्य पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।


+ There are no comments
Add yours