वन कर्मचारी संघ का चुनाव कोरिया में पहले चरण 08 जून को

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

छ.ग. वन कर्मचारी संघ के जिले के सभी जिला शाखा अध्यक्षों की निर्वाचन की अधिसूचना प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. वन कर्मचारी संध के द्वारा जारी किया गया है। अधिसूचना अनुसार में प्रदेश के कोरिया जिले के सभी शाखाओ में मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन 13 मई किया गया । जिला अध्यक्ष का निर्वाचन को तीन चरणो सम्पन्न होगा। प्रथम चरण में कोरिया जिला मुख्यालय में 01 जून को आमसभा आयोजित कर नामांकन प्रकिया पूर्ण करने उपरान्त एक से अधिक प्रत्याशी होने के स्थिति में 08 जून को मतदान किया जावेगा। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्वाचन प्रकिया हेतु समस्त जिला के निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति कर दिया गया है एवं निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। जिससे जिला शाखा अध्यक्षों के निर्वाचन कार्य सुगमता पूर्वक सम्पन्न हो सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours