परेशानी…..जबलपुर-अंबिकापुर सहित 18 ट्रेन जून के पहले हफ्ते में रहेंगी कैंसल…..शादी विवाह के सीजन यात्रियो के खडी हुई समस्या….अब तलासने होंगे वैकल्पिक साधन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

एक जून से नौ जून तक 18 ट्रेनें रद होने की वजह से हजारों यात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ेगी। आए दिन रेल यात्रा में लोगों को राहत मिलने के बजाय ट्रेन रद होने की समस्या झेलनी पड़ रही है। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले झलवारा स्टेशन में अधोसंरचना विकास के लिए नान-इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा।

जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी सहित 18 ट्रेनें जून के पहले सप्ताह में निरस्त रहेंगी। बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर कटंगी खुर्द से झलवारा स्टेशन तक निर्मित कार्ड लाइन को जोड़ने का कार्य होगा। रेल लाइन को कटनी ग्रेड सेपरेटर से भी जोड़ा जाएगा।

इसके प्रीएनआई और एनआई कार्य के ब्लाक के लिए ग्रेड सेपरेटर कार्ड लाइन बनाने वाली कंपनी इरकान की ओर से ब्लाक मांगा गया था। इसे दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने स्वीकृति प्रदान कर दिया है। इससे पूर्व मई माह में कार्य प्रस्तावित किया गया था। इसमें अब परिवर्तन कर नई कार्ययोजना तैयार की गई है।

इसकी वजह से 18 ट्रेने रद रहेंगी और दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इस कार्य के तहत कटनी ग्रेड सेपरेटर लाइन (कटनी-मुड़वारा से) और सिंगरौली दिशा की ओर टाइ-लाइन की कनेक्टिविटी को इरकोन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। कार्य की वजह से एक से नौ जून के बीच रेल परिचालन पर असर पड़ेगा।

ये एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेंगी

11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस दो से सात जून तक।
11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस तीन से आठ जून तक।
18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस एक से सात जून।
18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस तीन से नौ जून तक।
11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस दो, चार व छह जून।
11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस तीन, पांच व सात जून।
12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस दो व पांच जून।
12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस तीन व छह जून।
22867 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस तीन व छह जून।
22868 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस चार व सात जून।
18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस एक जून।
18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दो जून।
18205 दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस पांच जून।
18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस सात जून।

ये अनारक्षित ट्रेन भी निरस्त

51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर तीन, पांच व सात जून।
51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर तीन, पांच व सात जून।
61601 कटनी-चिरमिरी मेमू दो से सात जून।
61602 चिरमिरी-कटनी मेमू तीन से आठ जून।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours