बैकुंठपुर के परशुराम चौक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद, नेताप्रतिपक्ष और विधायक

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर में गुरुवार को परशुराम चौक का लोकार्पण किया गया। बैकुंठपुर नगर पालिका द्धारा निर्मित इस चौक लोकापर्ण मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, विशिष्ट अतिथि सांसद ज्योत्सना महंत एवं बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, उपाध्यक्ष आशिष यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे सहित अतिथियो की मौजूदगी बैकुंठपुर के वार्ड नंबर 06 निर्मित परशुराम चौक का लोकार्पण गया।

मौके पर बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने सभी लोगों को शुभकामना देते हुए न्याय, धर्म और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा कि यह चौक आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि परशुराम जी का जीवन हमें सत्य, शौर्य और संकल्प की प्रेरणा देता है। परशुराम चौक न केवल एक भौतिक निर्माण है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों का स्मारक भी होगा।

वही पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि परशुराम, जो भगवान विष्णु के छठा अवतार माने जाते हैं, एक महान योद्धा, तपस्वी और धर्म के रक्षक थे। वे अपनी शक्ति और शस्त्र विद्या के लिए प्रसिद्ध थे, और कई योद्धाओं को शिक्षा दी थी, जिनमें भीष्म, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महान योद्धा शामिल थे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, कांग्रेसी नेता वेदांती तिवारी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, कांग्रेसी नेता गणेश राजवाडे, भाजपा पार्षद भानुपाल मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours