विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक भईयालाल राजवाडे बोले प्रधानमंत्री का अभियान भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिायान…….झुमका जलाशय में किया सफाई
बैकुंठपुर।
विश्व पर्यावरण दिवस जिला प्रशासन के तत्वाधान में पौधारोपण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। सरडी में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे, कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वदंना राजवाडे एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान करते हुए विधायक भईयालाल राजवाडे ने वृक्षारोपण करने के उपारान्त कहा कि अगली पीढ़ी को बेहतर धरती और वातावरण सौंपने के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को सचेत होना होगा।

इस वर्ष का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण का उन्मूलन” है, जो आज की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारतीय संस्कृति की उस परंपरा को आगे बढ़ाता है, जिसमें एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान माना गया है। वृक्षों, नदियों, पर्वतों और वन्यजीवों की पूजा हमारी परंपरा का हिस्सा है और यह पर्यावरण संरक्षण की जड़ों को दर्शाता है।

झुमका जलाशय में किया सफाई
विश्व पर्यावरण दिवस पर झुमका बॉध जलाशय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता कार्यक्रम में साफ सफाई किया । इस दौरान बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अनिवार्यता बताई।



+ There are no comments
Add yours