लोड और ओवरहीट से फूक रहे ट्रांसफार्मर व तार…..अन्य उपकरण भी हो रहे खराब……भीषण गर्मी लोगो के साथ विधाुत विभाग के कर्मचारियो के लिए बना मुश्बित

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

बडी गर्मी और तापमान ने प्राणियो समेत बिजली के उपकरणो के लिए भी संकट खडा कर रखा है। सुबह से रात तक शहर और गॉव में लगातार घंटो कटौती जारी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह कटौती और भी बुरा हाल है। बिजली की ट्रिपिंग व वोल्टेज उतार चढ़ाव से घरों में लगे विद्युत उपकरणों को खतरा बना हुआ है। बिजली की यह समस्या भीषण गर्मी में लोगों को परेशान कर रही है।

खासकर इस भीषण गर्मी में, ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों का पिघलना एक आम समस्या बन गई है, जिससे बिजली विभाग के कर्मचारियों को बहुत परेशानी हो रही है। अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो जाते हैं और काम करना बंद कर देते हैं, जिससे बिजली कटौती हो रही है। इसके अलावा, बिजली के तार भी गर्मी के कारण पिघलकर टूट जा रहे हैं।

जिससे सुरक्षा संबंधी खतरे पैदा होते हैं और बिजली आपूर्ति में बाधा आती है। इन दिनो बिजली विभाग के कर्मचारियों को गर्मी में लगातार ट्रांसफार्मर और तारों की मरम्मत और रखरखाव का काम करना पड़ता है, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक थकान होती है। बिजली के तारों के टूटने और ट्रांसफार्मर के ओवरहीट होने से कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना करना पड़ता है।

इस भीषण गर्मी में जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। ऊपर से बिजली भी परेशान कर रही है। बिजली जाते ही घरों व प्रतिष्ठानों में रुकना मुश्किल हो जाता है। लोग बताते हैं कि अघोषित कटौती ने दिन का चैन व रात की नींद उड़ा रखी है। गर्मी के दिनों में तो इसके बिना एक पल रहना भी मुश्किल हो जाता है। उसके बाद भी विभाग द्वारा की कटौती कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

अब तो कटौती के साथ ट्रिपिंग व वोल्टेज के उतार चढ़ाव की समस्या और बढ़ गई है। इससे घरों में लगे फ्रिज, एसी, कूलर व पंखा सहित अन्य उपकरणों को खतरा बना हुआ है। शहर में सात घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से दस घंटे की कटौती की जा रही है।

भीषण गर्मी व बिजली की मार से परेशान रोगी

भीषण गर्मी में बुखार, उल्टी, दस्त के रोगी बढ़ गए हैं। जिला चिकित्सालय में सुबह से ही कतार लग जाती हैं। चिकित्सकों द्वारा उपचार के साथ बचाव के उपाय भी सुझाए जा रहे हैं। शहर के अलावा ग्रामिण क्षेत्रों में भी वायरल बुखार व रोगों ने पैर पसार रखे हैं। दिन में गर्मी और रात में गर्मी के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। निजी चिकित्सालयों में भी रोगियों की भीड़ दिख रही हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours