पूर्व गृहमन्त्री ने बताया मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां
बोले- कांग्रेस राज में गैस के कूपन ऐसे होते थे, जैसे विधानसभा का टिकट
बैकुंठपुर।
केन्द्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर छग वन विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व गृहमन्त्री रामसेवक पैकरा और बीजेपी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कोरिया भाजपा कार्यलय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा – एक वो दौर था, जब करीब 60 साल तक कांग्रेस ने राज किया। लेकिन, गरीबों के बारे में नहीं सोचा। हर घर को शौचालय हो, नल से जल की बात हो या गैस के कनेक्शन की बात हो। कांग्रेस ने कभी इस दिशा में नहीं सोचा।
मोदी ने अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंचाया श्री पैकरा ने कहा-1947 की बात करें तो चौट जीपीटी या गूगल से देखें तो अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में 15वें नंबर पर था। जब मोदी जी ने सत्ता संभाली तो उस समय भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था पर था। हम संयुक्त गठबंधन की सरकार के बीच परमाणु बम का उदाहरण ले सकते हैं, जो प्रयोग अटल जी ने किया था। 2014 के पहले मनमोहन जी प्रधानमंत्री रहे, उसके पहले वे वित्त मंत्री थे।
मोदी जी के कामों में सबसे बड़ी बात है कि नेतृत्व करने वाला हर कीमत को चुकाने के लिए तैयार रहे। सरकार के मामले में तुष्टिकरण समाप्त करने के लिए जनता के लिए कडे़ फैसले लेने के लिए बगैर संकोच के आगे बढ़े। मोदी जी ने न जाने कितने फैसले लिए।
370 के मामले को लेकर राजीव गांधी की सरकार ने घुटने टेक दिए थे श्री पैकरा ने कहा- स्टार्टअप की बात करें तो लंबी चौड़ी बात आती है लेकिन हम सब लाइन से देखें तो 40 साल पहले 370 के मामले को लेकर राजीव गांधी की सरकार ने घुटने टेक दिए थे।

मोदी ने मुस्लिम बहनों की जिंदगी बदली मुस्लिम बहनों की जिंदगी भी अच्छी करनी है, बदलना है और ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय किया था, तो आप केवल दो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से तुलना कर लें। लोकतंत्र की खूबसूरती और ताकत क्या होती है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट तो करेगी लेकिन फैसले को लागू करने का दम चाहिए था। जहां तीन तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय किया।
मोदी जी ने कहा हम हिंदू, मुस्लिम में भेदभाव नहीं करेंगे। हमारे हिंदू बहनों की जिंदगी में भी मदद करेंगे। मुस्लिम बहनों की जिंदगी में भी बदलाव लाना है। तीन तलाक के कानून से उनके उनकी जिंदगी में अगर सुख का सवेरा आता है तो तीन तलाक को बदलने की हिम्मत दिखाने का काम भी किसी ने किया तो वह मोदी जी के सरकार ने किया।
उन्होने बताया इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद आपातकाल लगाया था राम मंदिर के मामले में अगर हम देखें तो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला पहले भी किया था। इंदिरा गांधी जी का फैसला देख लें, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला हुआ था, उसके बदले में उन्होंने आपातकाल लगा दिया था। राम मंदिर का फैसला भी लागू करके दिखाया। राम जी का नाम लेते हुए देश में दंगे हो जाते थे। लेकिन इतने पुराने मसले में सबको साथ लेकर ना तो भूमि पूजन के वक्त देश में कोई झंझट हुआ ना बाद में लोकार्पण के समय कोई विवाद हुआ।

उससे बढ़कर आजादी के समय सोमनाथ मंदिर के समय जो निर्णय होना था, तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी को बुलाया गया था, लेकिन नेहरू जी वहां जाने का साहस नहीं जुटा पाए थे। हमारे बच्चों के जीवन के लिए रूस और यूक्रेन युद्ध याद करो, हमारे बच्चों को भी लेकर आने समय कितना अच्छा लगता है कि हमारे बच्चों के पीछे-पीछे पाकिस्तान के बच्चे भी निकल कर आए। भारत माता की जय करके आए।
इस दौरान भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह, भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, जिपं उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, पंकज गुप्ता, सुभाष साहू सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours